मानवता को किया शर्मसार गूंगी, बहरी और मानसिक रूप से अविकसित युवती के साथ ​किया रेप..... - VIRAL SONAM

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 26 August 2017

मानवता को किया शर्मसार गूंगी, बहरी और मानसिक रूप से अविकसित युवती के साथ ​किया रेप.....

मानवता को किया शर्मसार गूंगी, बहरी और मानसिक रूप से अविकसित युवती के साथ ​किया रेप...










उत्तराखंड के रुद्रपुर के भूत बंगला में बोलने सुनने में असमर्थ नाबालिग युवती के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है।







मानवता को शर्मसार करने वाले वाली इस खबर से परिजनों में हड़कम्प मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।






रम्पुरा वार्ड छह निवासी रियासत पुत्र सलामत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री जोकि बोलने व सुनने में असहज है तथा वह मानसिक रूप से भी अविकसित है।



बताया कि बीती 23 अगस्त को उनकी पुत्री की तबीयत अचानक बिगड़ गयी जिसके ईलाज के लिये वह उसे नगर के एक निजि अस्पताल लेकर गये। जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद उनकी पुत्री के गर्भ में 5 माह का बच्चा होने की बात को बताया।






जिससे उनके होश उड़ गये। रियासत ने पुलिस को बताया है कि जब उसने अपनी गूंगी बहरी पुत्री से इशारे-इशारे में पूछा तो वह उसे लेकर भूत बंगला की गली नंबर 5 में स्थित लकड़ी की एक टाल पर पहुंची और वहां मौजूद खुशाली पुत्र चुन्नीलाल की तरफ इशारा करते हुए उसे ही दुष्कर्म का आरोपी बताया।




पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है साथ ही आरोपी खुशाली की गिर तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिये हैं।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Post Top Ad

Responsive Ads Here