हाइट में पत्नी से 2 फीट छोटे है ये एक्टर, शादी में आई थी ऐसी दिक्क्त - VIRAL SONAM

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 5 September 2017

हाइट में पत्नी से 2 फीट छोटे है ये एक्टर, शादी में आई थी ऐसी दिक्क्त

News Desk :भोजपुरी एक्टर और कॉमेडियन केके गोस्वामी ने रविवार को 44वां जन्मदिन मनाया। गोस्वामी को भोजपुरी इंडस्ट्री के कई एक्टर और एक्ट्रेस समेत कई लोगों ने बधाई दी। उन्होंने जन्मदिन के मौके पर मुंबई में एक पार्टी का भी आयोजन किया गया था जिसमें कई लोग शामिल हुए थे। वैसे अगर गोस्वामी के करियर की बात करे तो बिहार के छोटे से गांव से लेकर मुंबई तक का सफर तय करना उनके लिए आसान नहीं था।




इस दौरान उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा और गोस्वामी का कद 3 फ़ीट के करीब होने के कारण भी उनके लिए करियर बनाना आसान नहीं था। आपको बता दे, उनकी पत्नी उनसे 2 फ़ीट लम्बी है। यही वजह है कि शादी से पहले गोस्वामी अपने कद के कारण काफी डर गए थे। जी हां, गोस्वामी ने ये बात खुद बताई कि उनका और उनके भाई का कद छोटा है। ऐसे में जब इस बात का पता सर्कस वालो को चला तो उन्होंने गोस्वामी के पिता जी से सम्पर्क किया।


सर्कस वालो ने गोस्वामी के पिता जी से ये कहा था कि आप अपना बड़ा बेटा हमें दे दीजिये और हम इसके बदले आपको 50 हजार रूपये देंगे। हम इसे सर्कस सिखाएंगे और आप इससे मिल भी पाएंगे। हालांकि, सर्कस वाले की बात सुन कर गोस्वामी भी डर गए थे, लेकिन जब उनके पिता जी ने उन्हें बेचने से इंकार कर दिया, तब कही जाकर उन्हें राहत मिली। आपको बता दे गोस्वामी उस समय केवल 12 साल के थे। इसके बाद जब गोस्वामी जवान हुए और उनकी शादी तय हुई।

लेकिन, लेकिन ऐन वक्त पर ससुराल वाले बेटी देने से इनकार करने लगे। लड़की ने जब सिर्फ और सिर्फ इनसे ही शादी करने की जिद की तब वे दूल्हा बनकर ससुराल गए और शादी संपन्न हुई। हालांकि गोस्वामी को ये डर अब भी सता रहा था कि अगर लड़की ने बारात के सामने शादी से इंकार कर दिया, तो ज्यादा बदनामी होगी और इसी डर की वजह से उन्होंने मंदिर में शादी की थी। अपनी नटखट आदतों और अदाओ की वजह से लोगो को हंसाने वाले केके गोस्वामी का जीवन वाकई कई रोचक कहानियो से भरा है।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Post Top Ad

Responsive Ads Here