रात के अंधेरे में युवक ट्रेन में पेंट खोल कर महिला को दिखाने लगा अपना प्राइवेट पार्ट जिसके बाद… - VIRAL SONAM

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 25 August 2017

रात के अंधेरे में युवक ट्रेन में पेंट खोल कर महिला को दिखाने लगा अपना प्राइवेट पार्ट जिसके बाद…

रात के अंधेरे में युवक ट्रेन में पेंट खोल कर महिला को दिखाने लगा अपना प्राइवेट पार्ट जिसके बाद…




भारत में आए दिन लड़कियों के साथ रेप की घटनाए होती रहती है लड़के लड़कियों को किडनैप करके उनके साथ रेप करते है हर रोज़ महिलाओं और लडकियो के साथ रेप और छेड़खानी के मामले देखने को मिलते हैं. लेकिन अभी तक लोगो की सोच में महिलाओ को लेकर कोई बदलाव देखने को नही मिलता हैं छेड़खानी और रेप की घटनाए दिन प्रतिदिन बढती ही जा रही हैं.


महिलाएं ओटो बस के साथ-साथ अब ट्रेन में भी सुरक्षित नही है। पहले भी बहुत ऐसी घटना सामने आयी है। जिसमें महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई है। कुछ समय पहले भी ट्रेन में एक के साथ बसलूकी मामला सामने आया था जिसमें एक शख्स शराब पीकर महिला से छेड़-छाड़ की और लड़की के विरोध करने पर उसको चलती ट्रेन से नीचे फेक दिया.


कोलकता से मुंबई आ रही दुरंतो ट्रेन में एक बांगलादेशी पर्यटक ने एक महिला के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि रात के अंधेरे में उसको जगाकर मोबाइल की लाइट जला कर अपने गुप्तांग दिखाने लगा. जिस समय यह शख्स यह हरकत कर रहा था उस वक्त ट्रेन में कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था. लेकिन ट्रेन के सीएसटी पहुंचते ही पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.



पीड़ित महिला पांच साल से बेंगलुरु में काम करती थी लेकिन अब उसकी नौकरी मुंबई में लग गई है. 28 वर्षीय पीड़िता अपनी बहन की शादी के लिए कोलकाता गई थी. वहां से वह अपनी नई नौकरी के लिए दुरंतो एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में सवार होकर मुंबई आ रही थी. उसी कोच में कई बांगलादेशी टूरिस्ट भी सवार थे.

उसी में से एक अयूब सुलेमान नामक पर्यटक काफी देर से महिला के साथ बात करने की कोशिश कर रहा था. पर महिला ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया पर जैसे ही रात हुई कोच में मौजूद सभी लोग सो गए. महिला भी अपनी बर्थ पर सो रही थी. तभी सुलेमान महिला के पास पहुंचा और उसे जगाकर मोबाइल की लाइट में अपने गुप्तांग दिखाने लगा. उसने महिला के साथ छेड़छाड़ भी की.

महिला के शोर मचाने पर वह उस कोच को छोड़कर दूसरे कोच में भाग गया. महिला ने इसके बाद दूसरे यात्रियों से मदद मांगी लेकिन काफी देर कोई सामने नहीं आया. यात्रियों के कहने पर पीड़ित महिला टिकट चेकर को दूसरे कोच से ढ़ूंढ़ कर लाई और उसे आपबीती सुनाई.


दुरंतो के स्टॉपेज कम होने की वजह से कोई सुरक्षाकर्मी भी उस समय ट्रेन में मौजूद नहीं था जब यह घटना हो रही थी. लिहाजा जैसे ही ट्रेन भुसावल रेलवे स्टेशन पर रुकी रेलवे सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को तलाशने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला. दस मिनट बाद ट्रेन वहां से मुंबई के लिए रवाना हो गई. इसके बाद टीटी ने पीड़िता की सीट बदल दी.

गुरुवार की सुबह जब ट्रेन मुंबई के सीएसटी रेलवे स्टेशन पहुंची तो पीड़िता ने वहां जाकर रेलवे थाने में मुकदमा दर्ज कराया. इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने पीड़िता की निशानदेही पर ट्रेन से आरोपी सुलेमान को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सुलेमान को भुसावल की अदालत में पेश कर जांच शुरू कर दी है.

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Post Top Ad

Responsive Ads Here